2023 Uniform Civil Code (UCC) की परिभाषा। क्यूं लाया गया पूरे विस्तार से जानिए

0

यूनिफार्म सिविल कोड (UCC) जिसे हम सम्मन नागरिक सहिंता (Uniform Civil Code) के नाम से भी जानते है। समान नागरिक संहिता एक देश एक नियम की बात करता है, जो की सभी धर्मो हिंदू, मुस्लिम सिख,ईसाई पर लागू किया जाना है। ‘यूनिफार्म सिविल कोड (UCC) शब्द का उल्लेख भारतीय संविधान के भाग 4, अनुच्छेद 44 में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया है। “राज्य पूरे भारत में नागरिकों के लिए एक समान नागरिक संहिता सुनिश्चित करने का प्रयास करेगा।

लेकिन साथ में हमारे संविधान हमे अपने धर्म को मानने उनका प्रचार करने का भी अधिकार देता है। सबसे बड़ा सवाल यह है, कि एक तरफ सरकार को DPSP से कानून बनाने की शक्ति मिलती है।भी दूसरी तरफ भारतीय जनता को संविधान से अपने मौलिक अधिकार सुरक्षित रखा है।आज हम आपको पूरे विस्तार से बताएंगे की यूनिफार्म सिविल कोड (UCC) क्यों चर्चा का विषय बना हुआ है। इसको लाने के पीछे की कहानी को भी पूरे विस्तार से बताया जाएगा ।

दिल्ली हाईकोर्ट ने क्यों सरकार से यूनिफार्म सिविल कोड (UCC) लाने को कहा है।हाल ही में दिल्ली हाईकोर्ट ने सरकार से कहा है कि वो यूनिफार्म सिविल कोड (UCC) को लाए। इसके पीछे की वजह एक केस है। जो अभी राजस्थान में हुआ। उस केस में पति अपनी पत्नी से तलाक को लेकर distt कोर्ट में केस करते हुए कहता है कि मुझे अपनी पत्नी से तलाक चाहिए ।इस में पति की तरफ से बताया जाता है की उसने हिंदू मैरिज एक्ट 1955 के तहत विवाह किया है।इसके पक्ष में पत्नी ने बताया कि वो मीना समुदाय से है।मीना समुदाय जो अनूसूचित जनजाति के अंतर्गत आती है।और उनके समुदाय में तलाक नहीं दिया जा सकता। भारतीय संविधान में ST अनूसूचित जनजाति को अपने रीति रिवाज को बचाने के लिए संविधान में अलग से प्रावधान किया हुआ है।

यूनिफार्म सिविल कोड (UCC) में क्या क्या शमिल है।

1. विवाह

2. तलाक

3. वसीयत

4. गोद लेना

किन किन देशों में लागू है यूनिफार्म सिविल कोड (UCC)

USA

Pakistan

Bagladesh

Turky

Sudan

Endonesia

Irland

Malesia

Uniform Civil Code के फायदे क्या है।

  • विश्व के देशों में समान यूनिफार्म सिविल कोड (UCC) के लागू होने से निम्नलिखित लाभ होंगे। जैसे -यूनिफार्म सिविल कोड लागू होने से सभी समुदाय और धर्मो के लोगो को एक समान अधिकार दिए जायेंगे।इस से लैंगिक समानता को बढ़ावा मिलेगा।
  • समान नागरिक सहिंता लागू होने के साथ ही भारत की महिलाओं की स्थिति में सुधार होगा।
  • कानूनों में सरलता और स्पष्टता आएगी। सभी नागरिकों के लिए कानून समझने में आसानी होगी। क्यूंकि सभी के लिए एक समान कानून होगा।
  • व्यक्तिगत या धर्म कानूनों के आधार पर होने वाले भेदभाव को समाप्त किया जा सकेगा।
  • कानून के तहत सभी को सामान अधिकार दिए जायेंगें।कुछ समुदाय जैसे मुस्लिम के पर्सनल लॉ में महिलाओं के अधिकार सीमित है। ऐसे में यदि Uniform Civil Code लागू होता है तो महिलाओं को भी समान अधिकार लेने का लाभ मिलेगा।
  • महिलाओं का अपने पिता की सम्पति पर अधिकार और गोद लेने से संबंधी सभी मामलों में एक सामान नियम लागू हो जायेंगे।
  • मुस्लिम समाज में बेटी की शादी की न्यूनतम आयु 9 साल है। UCC लागू होने से मुस्लिम लड़कियों की छोटी आयु में विवाह होने से रोका जा सकेगा।
  • धार्मिक रूढ़ियों के कारण समाज के किसी वर्ग के अधिकारों के हनन को रोका जा सकेगा।
  • मुस्लिम समाज में अभी भी कई तरह के तलाक हो रहे हैं जिनका खामियाजा मुस्लिम महिलाओं को भुगतना पड़ रहा है। यूसीसी के लागू होने से सभी समुदाय में तलाक की प्रक्रिया एक जैसे होगी।

देश में यूनिफार्म सिविल कोड (UCC) की दिशा में अब तक किये गए प्रयास इस प्रकार है।

  • 1954 के विशेष विवाह अधिनियम के तहत किसी भी धर्म के नागरिक को विवाह की अनुमति दी जाती है। यह अधिनियम भारतीय नागरिक को धार्मिक रीति रिवाजों से हटकर विवाह करने का अधिकार देता है।1985 का शाह बानो केस जिसमे उसमे अपने पति ने मे भरण -पोषण देने से इंकार किया था। Crpc की धरा 125 के तहत सुप्रीम कोर्ट ने शाह बानो के पक्ष में अपना फैसला सुनाया। यह सभी भारतीय नागरिकों को अपनी बीवी और बच्चों साथ ही माता पिता के भरण पोषण और रखरखाव के आदेश को लागू करता है।इस केस के बाद सुप्रीकोर्ट ने सरकार से कहा की वो यूनिफार्म सिविल कोड (UCC) को ले कर आए।
  • 1995 के सरला मुद्गल केस में सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले के साथ साथ 2019 के ‘पाउलो कॉटिन्हो बनाम मारिया लुइज़ा वेलेंटीना परेरा’ मामले में यूनिफार्म सिविल कोड (UCC) को लागू किये जाने को कहा।यूनिफॉर्म सिविल कोड क्या होता है?
  • यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) का मतलब यह है, भारत में रहने वाले हर नागरिक के लिए एक समान कानून की बात करता है, चाहे वो किसी भी धर्म या जाति का क्यों न हो. यानी हर धर्म, जाति, लिंग के लिए एक एक जैसा कानून होगा।

यूनिफॉर्म सिविल कोड भारतीय संविधान में कहा जिक्र किया हुआ है?

यूनिफॉर्म सिविल कोड को भारतीय संविधान के भाग 4 (डीपीएसपी) के अनुच्छेद 44 में साफ साफ बताया गया है की वो यूनिफॉर्म सिविल कोड को लागू कर सकते है।

यूनिफॉर्म सिविल कोड को अपनानेवाला भारत का पहला राज्य?

यूनिफॉर्म सिविल कोड को अपनानेवाला भारत का पहला राज्य गोवा है।जहां पर (यूसीसी) को लागू किया गया।

यूनिफार्म सिविल कोड (UCC) में क्या क्या शमिल है?

1. विवाह

2. तलाक

3.वसीयत

4. गोद लेना

Leave A Reply

Your email address will not be published.