National park in Haryana हरियाणा राज्य में राष्ट्रीय उद्यान , वन्यजीव अभयारण्य (Wildlife Sanctuaries), वन्यजीव संरक्षण क्षेत्र (Wildlife Conservation Areas),पशु और पक्षी प्रजनन केंद्र (Animal & Bird Breeding Centers), हिरण पार्क (Deer park), पशु वाटिका (चिड़ियाघर ),और हर्बल पार्क हैं.
वन्यजीव संरक्षण क्षेत्र का इतिहास क्या है।
वन्य प्राणिओ के संरक्षण के लिए भारत में सबसे पहला कदम आज के उत्तराखंड में सन 1935 ई.में देहरादून में मोतीचूर वन्य जीव बिहार (राजाजी राष्ट्रीय उद्यान ) की स्थापना के साथ ही शुरुआत होती है। इसके बाद ही एशिया का प्रथम राष्ट्रीय उद्यान हैली राष्ट्रीय उद्यान (जिम कार्बेट राष्ट्रीय उद्यान )की स्थापना 1936 के अंदर नैनीताल व गढ़वाल में किया गया था।
भारत में लगभग 1250 पक्षियों की प्रजातिया पाई जाती है। जिसमे से लगभग 500 प्रजातिया तो अकेले हरियाणा के अंदर ही पाई जाती है। इन्ही प्रजातियों के सरक्षण के लिए भारत का पहला वन्य जीव परिरक्षण संगढन के स्थापना 1956 में up के अंदर की गई थी।
National park in Haryana(हरियाणा में राष्ट्रीय उद्यान)
1. सुल्तानपुर राष्ट्रीय उद्यान (Sultanpur National Park)-गुरुग्राम
सुल्तानपुर राष्ट्रीय उद्यान को सलीम अली पक्षी विहार भी कहा जाता है। क्युकी सलीम अली के प्रयासो से सन 1971 में इसकी स्थापना की गई थी। यह गुरुग्राम जिले में गुरुग्राम से 15 km दूर गुरुग्राम -फरुखनगर सड़क पर लगभग 142. 52 हेक्टेयर में फैला हुआ है।
सन 1969 में दिल्ली के अंदर प्रकृति और प्राकृतिक संसाधन संरक्षण (ICUN ) समेलन के अंदर Sultanpur National Park को आद्रभूमि का दर्जा दिया गया। ऐसे यह दर्जा दिलाने वाले ICUN के सदस्य थे पीटर जैकसन जिन्होंने उस टाइम की PM इंदिरा गाँधी के साथ बातजीत करने के बाद इसको आद्रभूमि का दर्जा दिया गया
इसके बाद अगर हम बात करे तो 2 APRIL 1971 को सुल्तानपुर झील को 1959 के पंजाब वन्यजीव संरक्षण एक्ट की धारा 8 के तहत इसको पक्षी अभयारण्य का दर्जा प्राप्त हुआ था। इससे पहले यह इक जलीय विहार के रूप में था।
लेकिन अभी भी यह एक पक्षी अभयारण्य ही था। सन 1989 के बात है जब इसको एक राष्ट्रीय उद्यान बनने का दर्जा मिलने की घोषणा की जाती है। इसी को ध्यान में रखते हुए 5 जुलाई 1991 को वन्यजीव (संरक्षण) एक्ट 1972 की धारा 35 के तहत ही इसको एक राष्ट्रीय उद्यान का दर्जा प्राप्त हुआ था।
इसके आलावा अगर हम बात करे की सुल्तानपुर राष्ट्रीय उद्यान को पहले ऐसी नाम से नहीं बुलाया जाता था बल्कि इसको लेक बर्ड सेंचुरी के नाम से जाना जाता था।
अभी तक हमने इसमें बहुत कुछ सिखने का प्रयास किया है लेकिन अभी भी हम को इसके अंदर बहुत कुछ जानने की जरूरत है। जैसे की इसके अंदर यूरोप ,साइबेरिया और मध्य एशिया के हजारो को संख्या में पक्षी शीत ऋतु के मौसम के इसमें प्रवास करते है जिनमे से साइबेरियन सारस प्रमुख माना जाता है इसी साइबेरियन सारस की वजह से यह उद्यान फेमस है।
हमे आपको बताते हुए खुसी होगी की भारत में अंदर लगभग 1250 प्रजातिया पाई जाती है। जिस में अगर हम बात करे तो अकेले हरियाणा के अंदर ही 500 पक्षीयो की प्रजातिया पाई है। जिसमे में अकेले ही इस सुल्तानपुर राष्ट्रीय उद्यान में 250 पक्षीयो के प्रजातियो पाए जाते है।
इसके बारे में कहा जाता है की यह राष्ट्रीय उद्यान जो है वह सघराना ,चंदू ,सुल्तानपुर और सईदपुर गावो की भूमि को ले कर बनाया गया है।
कुछ अन्य जानकारी भी आपको जाननी चाहिए जैसे की हरियाणा का एकमात्र वाच टावर जो है वह हमे केवल सुल्तानपुर राष्ट्रीय उद्यान में ही देखने को मिलता है।
सुल्तानपुर राष्ट्रीय उद्यान को हरियाणा वन विभाग के अंतर्गत आता है।
2. कलेसर नेशनल पार्क (Kalesar National Park)-यमुनानगर
कलेसर नेशनल पार्क को हरियाणा का सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान माना जाता है क्युकी अगर हम इसके एरिया की बात करे तो यह 11570 एकड़ या 4862. 32 हेक्टेयर में फैला हुआ है। मतलब की यह राष्ट्रीय उद्यान लगभग 48 किलोमीटर में फैला हुआ है।
Kalesar National Park हरियाणा राज्य के पूर्वी भाग में यमुनानगर में स्थित है। ये हिमाचल प्रदेश में सिम्बलबारा नेशनल पार्क और उत्तराखंड में राजाजी नेशनल पार्क से लगा हुआ है। राजाजी नेशनल पार्क ही वो पार्क है जहा से की हरियाणा के कलेसर नेशनल पार्क के अंदर बाघ और हाथी आते है जिसको की 8 दिसंबर 2003 की बात है जब की इसको राष्ट्रीय उद्यान का दर्जा दिया गया था।
कलेसर राष्ट्रीय उद्यान का नाम इस उद्यान के संरक्षित क्षेत्र में स्थित कलेसर (शिव भगवान) मंदिर के नाम पर रखा गया है। इस उद्यान की सीमा राज्यों में हिमाचल प्रदेश, उत्तरांचल, उत्तर प्रदेश से लगती है.
कलेसर राष्ट्रीय उद्यान के अंडर बहुत से प्रकार के जानवर पाए जाते है जैसे की तेंदुआ ,बार्किंग डीयर ,सांभर ,चीतल ,अजगर ,किंग कोबरा ,मॉनिटर छिपकली आदि बहुत से खतरनाक जानवर पाए हाय है लेकिन यह राष्ट्रीय उद्यान यहाँ पाए जाने वाले लाल जगली मुर्गो के लिए बहुत फेमस है।
हरियाणा राज्य में वन्यजीव अभयारण्य
- कलेसर वन्य जीव अभयारण्य, यमुनानगर
- बीर शिकारगाह वन्य जीव अभयारण्य, पंचकुला।
- छिलछिला वन्य जीव अभयारण्य, कुरुक्षेत्र।
- नाहड वन्य जीवन अभयारण्य, रेवाड़ी।
- अबूबशहर वन्य जीव अभयारण्य, सिरसा।
- भिंडावास वन्य जीव अभयारण्य, झज्जर।
- खपरवास वन्य जीव अभयारण्य, झज्जर।
- खौल ही-राइतान वन्यजीव अभयारण्य, पंचकुला।
हरियाणा राज्य में संरक्षण गृह
1.सरस्वती, वन्य अभ्यारण्य जिला कैथल।
2. बीहड़ बड़ा बन, वन्य अभ्यारण्य जिला जींद।
हरियाणा राज्य में हिरण उद्यान
1. हिरण पार्क, हिसार।
हरियाणा राज्य में चिड़ियाघर
- मिनी चिड़ियाघर, भिवानी
- रोहतक चिड़ियाघर
- मिनी चिड़ियाघर, पिपली
हरियाणा राज्य में प्रजनन केंद्र
1. चिंकारा प्रजनन केंद्र, कैरू ।
2. मगरमच्छ प्रजनन केंद्र, भौर सैदां (कुरुक्षेत्र)
3. गिद्ध संरक्षण एवं प्रजनन केंद्र, पिंजौर।
4. तीतर प्रजनन केंद्र, मोरनी
5. मोर और चिंकारा प्रजनन केंद्र, झाबुआ।
अन्य प्रजनन केंद्र
1. काला तीतर प्रजनन केंद्र – पीपली (कुरुक्षेत्र)
2. रेड जंगल फाउल प्रजनन केंद्र – पिंजौर (पंचकूला)
3. चिड़िया (गौरेया) प्रजनन केंद्र – मोरनी (पंचकूला)
4. हाथी पुनर्वास एवं अनुसंधान केंद्र – बनस्तौर (यमुनानगर)
5. ऊँट प्रजनन केंद्र – सिरसा
6. भेड़ प्रजनन केंद्र – हिसार
7. अश्व प्रजनन केंद्र – हिसार
8. सूअर प्रजनन केंद्र – हिसार
Haryana Panchayati Raj Act 1994
निष्कर्ष
अब तक हमने केवल National park in Haryana जो जाना है। लेकिन आपको लेख में National park in Haryana के आलावा आपको हरियाणा में और क्या क्या इसके बारे में विस्तार से बताया जाएगा। यह लेख आपको आने वाले सभी एग्जाम के लिए बहुत ही महपूर्ण रहने वाला है। क्युकी हमने देखा है हरियाणा के अंदर कोई भी एग्जाम हो उसमे हमे इस टॉपिक National park in Haryana से इक दो पर्सन देखने को मिलते ही है।
अगर आपको इस लेख से संबधित कोई question तो आप काम से सोशल मीडिया या फिर निचे दिए व्हाटअप पर डायरेक्ट sms करके भी पूछ सकते है। और साथ में आपको निचे सोशल मीडिया के लिंक भी दिए हुए जहा से आप हम से सीधे बात कर सकते है।
हरियाणा में कितने राष्ट्रीय उद्यान है
हरियाणा में केवल 2 ही राष्ट्रीय उद्यान है 1. सुल्तानपुर राष्ट्रीय उद्यान (Sultanpur National Park)-गुरुग्राम ,2. कलेसर नेशनल पार्क (Kalesar National Park)-यमुनानगर
पक्षी अभ्यारण सुल्तानपुर किस जिले में स्थित है?
गुरुग्राम जिसको 5 जुलाई 1991 को राष्ट्रीय उद्यान का दर्जा दिया गया था।
हरियाणा का सबसे छोटा वन्य जीव अभ्यारण
छिलछिला वन्य जीव अभ्यारण जो की केवल 28. 92 हेक्टयर में फैला हुआ है।
हरियाणा का सबसे बड़ा वन्य जीव अभ्यारण कौन सा है?
अबूबशहर वन्य जीव अभ्यारण जो की 11530. 56 हेक्टयर में फैला हुआ है।
कहा पर है -सिरसा में
स्थपना -1987 में
हरियाणा में कुल कितने नेशनल पार्क है?
हरियाणा में 8 वन्यजीव अभयारण्य हैं।
भारत का पहला राष्ट्रीय पार्क कौन सा है?
जिम कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान भारत का सबसे पुराना राष्ट्रीय पार्क है.जिसको की सन 1936 के अंदर बनाया गया था।