(2023)मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना क्या है? जानिए उद्देश्य, लाभ ,जरूरी कागजात

0

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना se kare,graduation pass 50000 apply online 2023 : भले ही आज दुनिया ज्यादा मॉडर्न हो चुकी है हमारे भारत देश में भी बहुत से लोग खुले विचारों के हो चुके हैं मगर आज भी भारत के कुछ क्षेत्र में बेटियों को बोझ समझा जाता है अक्सर यह समस्या गरीब लोगों में देखी जाती है क्योंकि वह गरीबि के कारण बेटियों को पढ़ा लिखा नहीं पाते जिससे बिटिया आत्मनिर्भर नहीं बन पाती है और आपको तो पता ही है कि आज के युग में लड़कियों का पढ़ा लिखा होना कितना जरूरी है!

ताकि वह अपने पैरों पर खड़ा हो सके और उसको किसी के आगे हाथ फैलाना ना पड़े। इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखकर बिहार के मुख्यमंत्री ने एक योजना शुरू किया है जिसका नाम मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना जो खास तौर से बिहार की लड़कियों को ध्यान में रखकर ही बनाया गया है।

अगर आप भी एक बच्ची के पिता है तो मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना आपके लिए ही बनी है जो आपको भविष्य में बहुत लाभ देगी। तो आज के इस पोस्ट में हम मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के बारे में सब कुछ विस्तार से जानेंगे तो चलिए शुरू करते हैं।

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना क्या है?| kanya utthan yojana bihar

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना क्या है?  : मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना महिला सशक्तिकरण के लिए बनाई गई एक योजना है। इसमें लड़कियों को जन्म से लेकर उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए समय-समय पर  सरकार की ओर से पैसे दिए जाएंगे और इसके अलावा लड़कियों को यूनिफॉर्म और सेनेटरी नैपकिन भी खरीदने के लिए पैसे दिए जाएंगे।

इसे भी पढ़े :

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का कौन-कौन लाभ ले सकता है?

  • केवल बिहार की लड़कियों को इस योजना का लाभ मिलेगा
  • लड़की के घर में किसी की भी सरकारी नौकरी नहीं होनी चाहिए ।
  • लड़की अविवाहित होनी चाहिए।
  • लड़की का परिवार EWS श्रेणी में आना चाहिए।
  • 12वीं पास लड़कियां भी आवेदन कर सकती है।
  • प्रत्येक परिवार के केवल दो लड़कियों को है इस योजना का लाभ मिलेगा।

इसे भी पढ़े :हरियाणा कौशल विकास निगम (Haryana Kaushal Rojgar Nigam selection process)

कन्या उत्थान योजना में कौन-कौन से जरूरी कागजात लगेंगे?

चलिए हम आपको लिस्ट दे देते हैं कि मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना में कौन-कौन से जरूरी कागजात लगेंगे।

  • फोटो
  • आधार कार्ड
  • वोटर आईडी कार्ड(अगर है तो )
  • बैंक अकाउंट विवरण
  • मोबाइल नंबर(आधार कार्ड और बैंक अकाउंट से लिंक होना चाइए)
  • ईमेल आईडी
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • कक्षा 10वीं की मार्कशीट
  • कक्षा 12वीं की मार्कशीट

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के लिए ऑनलाइन फॉर्म कैसे भरें?

अब जब आपको मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के बारे में पता चल ही गया है और आपके पास जरूरी डॉक्यूमेंट भी है और पात्रता भी है। तो चलिए मैं आपको इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें इसके बारे में विस्तार से बताता हूं।

  • सबसे पहले आपको सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • वहां पर आपको सबसे पहले “मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना-मुख्यमंत्री बालिका (माध्यमिक +2) प्रोत्साहन योजना 2022 के लिए आवेदन करें ” पर क्लिक करना है। (लिंक )
  • अब आपके सामने नया पेज खुलेगा जिसमें नीचे click to apply का बटन दिखाई देगा उसे पर क्लिक करना है।
  • आप को Registration No, Total Obtained Marks एटर करके कैप्चा कोड भरना पड़ेगा।
  • अब आपको एप्लीकेशन फॉर्म मिल जाएगा।
  • उसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी को अच्छे से भरकर दस्तावेज भी अपलोड कर दें।
    उसके बाद सबमिट बटन दबा दें जिससे आपका फॉर्म जमा हो जाएगा।

इसे भी पढ़े :President Election 2022: कैसे होता है राष्ट्रपति चुनाव ? जानें

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना में कितनी धनराशि मिलेगी?

  • बच्ची के जन्म होने: 2000 रुपए
  • एक वर्ष का होने पर: 1000 रुपए
  • बच्ची का टीकाकरण होने पर: 2000 रुपए
  • सैनेटरी नैपकिन के लिए : 300 रुपए
  • 12 क्लास पास करने पर: 10000 रुपए
  • स्नातक डिग्री हासिल करने पर: 25000 रुपए

सभी धनराशि लड़की के सीधे बैंक अकाउंट में ही आएंगे।

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का उद्देश्य

  • महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना।
  • लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाना
  • अगली पीढ़ी की लड़कियों को शिक्षित बनाना।
  • लड़कियां बोझ समान है ऐसी भावना को मिटाना!
  • लड़कियों को शिक्षा प्राप्त करने में सहायता करना।
  • इस योजना से डेढ़ करोड़ लड़कियां लाभ उठापाएंगी जिससे बिहार की दशा और दिशा बदलेगी।

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के फायदे!

  • इस योजना से माता-पिता को लड़कियों की पढ़ाई के बारे में सोचा नहीं पड़ेगा।
  • इस योजना से लड़कियों की पढ़ाई में पैसा बाधा नहीं बनेगा जिससे एक पढ़ी-लिखी लड़की, अच्छे समाज का निर्माण करेगी।
  • लड़कियों को सेनेटरी नैपकिन और यूनिफॉर्म खरीदने के भी पैसे मिलेंगे।
    इस योजना से गरीब परिवारों के ऊपर पढ़ाई करने में जो खर्च होता है बोझ कम होगा।
  • समाज में लड़के और लड़कियों के बीच भेदभाव भी कम होगा।

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के नुकसान!

  • बहुत से अर्थशास्त्री मुफ्त में पैसे देने के खिलाफ होते हैं क्योंकि वह कहते हैं कि “लोगों को अच्छी रोजगार दो वहा सारे काम अपने आप ही कर लेंगे।”
  • एक परिवार में केवल दो ही लड़कियों को इस योजना के तहत लाभ मिलेगा।
  • लड़कियों को मिलने वाली रकम उनके बैंक अकाउंट में आएगी अतः यह तय नहीं हो सकता कि मिले हुए पैसों का सदुपयोग हुआ या दुरुपयोग।
  • केवल पैसे देने से ही लड़कियों की स्थिति नहीं बदलेगी बल्कि स्कूल और एजुकेशन सिस्टम को भी बदलना पड़ेगा।

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के लिए FAQ

Question 1: मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का मुख्य लाभ क्या है?
Answer: मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत बिहार की लड़कियों की पढ़ाई के लिए उचित पैसा समय-समय कर दिया जाएगा।

Question 2: मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना की आधिकारिक वेबसाइट कौन सी है?
Answer: मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना की आधिकारिक वेबसाइट medhasoft.bih.nic.in है।

Question 3 : मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के विवाहित लड़कियों को भी पैसे मिलेंगे?
Answer: नहीं

Question 4:कन्या उत्थान योजना का स्टेटस कैसे पता करें?
Answer:आप आधिकारिक वेबसाइट (medhasoft.bih.nic.in) पर जाकर कन्या उत्थान योजना का स्टेटस पता कर सकते हैं।

Question 5 :कन्या उत्थान योजना के तहत लड़की के 12वीं और 10वीं पास करने पर कितने रुपए मिलते हैं?
Answer: कन्या उत्थान योजना के तहत दसवीं पास करने पर 10,000 और 12वीं पास करने पर 25,000 दिए जाते हैं।

आखरी शब्द

तो दोस्तों आज के इस पोस्ट में हमने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा शुरू कि गई  मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के बारे में विस्तार से जाना । इस योजना का कौन-कौन लाभ ले सकता है? कौन-कौन से दस्तावेज चाहिए? और इस योजना के तहत आवेदन कैसे करें?

इन सभी चीजों के बारे में हमने विस्तार से जानकारी ली। अगर आप भी बिहार से है और आप की भी लड़की है तो आपको इस योजना का जरूर लाभ लेना चाहिए। आशा करता हूं कि आपको यह पोस्ट पसंद आया होगा और इतनी अदभुत जानकारी अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें।

 

इसे भी पढ़े :2023 Uniform Civil Code (UCC) की परिभाषा। क्यूं लाया गया पूरे विस्तार से जानिए

Leave A Reply

Your email address will not be published.